आरबीआई ने 2026-27 के लिए तेल कीमत और रुपये का अनुमान बढ़ाया

मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 में कच्चे तेल की कीमतें औसतन 85 डॉलर प्रति बैरल और रुपया 94 प्रति डॉलर पर रहने का बुधवार को अनुमान लगाया। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को जारी चालू वित्त वर्ष की पहली द्विवार्षिक मौद्रिक नीति रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, कच्चे तेल की कीमत का अनुमान वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही के 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़ाकर अब 2026-27 के लिए 85 डॉलर प्रति बैरल कर दिया गया है। इसी तरह, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर के अनुमान को भी 88 रुपये से बढ़ाकर 94 रुपये प्रति डॉलर कर दिया गया है।

तेल उतार-चढ़ाव से बदले अनुमान, रुपया स्थिर

आरबीआई ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कच्चे तेल की कीमत का आधार अनुमान 85 डॉलर प्रति बैरल और वित्त वर्ष 2027-28 के लिए 75 डॉलर प्रति बैरल रखा गया है, जो ब्रेंट कच्चे तेल के वायदा भाव की औसत कीमतों के अनुरूप है।’ आरबीआई में कहा गया कि अक्तूबर, 2025 से दिसंबर, 2025 के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई थी और ओपेक प्लस द्वारा आपूर्ति बढ़ाए जाने के कारण कीमतें 63 डॉलर प्रति बैरल तक नीचे आ गई थीं।

यह भी पढ़े : कच्चा तेल 10,888 रुपये प्रति बैरल के रिकॉर्ड पर

हालांकि, मार्च, 2026 में यह स्थिति अचानक बदल गई और बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण कीमतें नवंबर, 2022 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गईं। भारतीय रुपये की बात करें तो अक्तूबर, 2025 से जनवरी, 2026 के दौरान यह 87-92 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में था। अक्तूबर से नवंबर के मध्य तक रुपया 88 के स्तर पर स्थिर रहा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button