आरबीवीआरआर कॉलेज के विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध निकाली रैली

हैदराबाद, राजा बहादुर वेंकट राम रेड्डी महिला महाविद्यालय के रसायन विज्ञान एवं फॉरेंसिक साइंस विभाग ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), हैदराबाद के सहयोग से नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया।

यह रैली युवाओं में नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। रैली को NCB के वरिष्ठ अधिकारियों और कॉलेज प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र-छात्राएं, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने हाथों में नशा विरोधी नारों से युक्त पोस्टर और बैनर लेकर रैली में भाग लिया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जागरूक बनाना

एनसीबी (NCB) प्रतिनिधियों ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्हें जागरूक होना चाहिए। जागरूकता ही रोकथाम की पहली सीढ़ी है। कॉलेज के सचिव जी. सुधर्शन रेड्डी और प्राचार्य प्रो. आच्युत देवी ने इस अवसर पर कहा, “नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ इस सहयोग से हम अपने छात्रों को जागरूक बनाना और उन्हें सही निर्णय लेने हेतु सशक्त बनाना चाहते हैं।“

पाम्पलेट्स का वितरण

कार्यक्रम का समापन नशा विरोधी शपथ के साथ हुआ, जिसे सभी प्रतिभागियों ने एक साथ लिया। साथ ही, जागरूकता सामग्री एवं पाम्पलेट्स का वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें: क्वालिजील ने किया वंचित विद्यार्थियों में स्कूल किट का वितरण

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button