हनुमान चालीसा उचित समय पर पढ़ें

हनुमान चालीसा का पाठ हिंदू धर्म में अत्यंत फलदायी और प्रभावशाली माना गया है। मान्यता है कि नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन से भय, रोग, संकट का नाश होता है। शनि की महादशा और साढ़े साती को दूर करने के लिए हनुमान जी की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। शास्त्रों में हनुमान चालीसा के पाठ के लिए इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, दोपहर के समय हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त, सूर्योदय या शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करना सबसे श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि दोपहर के समय हनुमान जी विभीषण जी को दिए वचन के अनुसार लंका चले जाते हैं। इसी वजह से दोपहर में हनुमान जी की पूजा नहीं की जाती है।

पूजा से पहले जान लें ये जरूरी नियम

  • महिलाओं को मासिक धर्म के समय हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में इस अवस्था को शारीरिक और मानसिक विश्राम का समय बताया गया है। इस अवधि में पूजा-पाठ और मंत्र जप करने की मनाही होती है।
  • परिवार में किसी की मृत्यु होने के बाद भी हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए। मृत्यु के बाद परिवार पर शोक और अशौच की स्थिति होती है। इस समय धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नियमित पूजा-पाठ को कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है। शोक काल समाप्त होने और शुद्धि संस्कार के बाद ही पूजा आरंभ करनी चाहिए।
  • इसी प्रकार, जब घर में किसी शिशु का जन्म हुआ हो तब भी हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करना चाहिए। जन्म के बाद कुछ दिनों तक परिवार पर संवर माना जाता है। यह समय नवजात और माता की देखभाल के लिए होता है। इस अवधि में पूजा-पाठ करना निषेध माना गया है।

यह भी पढ़े : ऋग्वेद के पहले मंत्र का स्वरूप

उचित समय

मंगलवार और शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त या संध्या के समय हनुमान चालीसा पढ़ना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। हनुमान चालीसा का पाठ नियमों को ध्यान में रखकर करने से न केवल भय, रोग और बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button