भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों के तहत प्रचार सामग्री का विमोचन

हैदराबाद, भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर सर्व ब्राह्मण परिषद एवं राजस्थानी ब्राह्मण सभा की संयुक्त बैठक पारिख भवन, कोलसवाड़ी में आयोजित की गई। अवसर पर रविवार, 19 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में बताया गया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्री परशुराम मंदिर से प्रारंभ होकर किराना मार्केट, स्वातिक मिर्ची चौराहा होते हुए पुन बेगम बाजार छतरी पहुँचेगी। अवसर पर प्रचार-प्रसार, शोभायात्रा की व्यवस्था, धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें… माली समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

अवसर पर रामदेव नागला, लड्डू ओझा, विशाल शर्मा, सुरेश कुमार पारीक, श्रीलाल पारिख, संपत दहिमा, डॉ. प्रेम प्रकाश, धनंजय मनसबदार, बाबूलाल, दुर्गा शर्मा, रितेश शर्मा, गोपाल व्यास, विजय ओझा, संदेश उपाध्याय, लक्ष्मीकांत पांडे, मनीष शर्मा, पवन कुमार तिवारी, प्रद्युम्न मिश्रा, रामचंद्र तिवारी, सुरेश कुमार राजपुरोहित, राजेंद्र शर्मा व व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button