माली समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
हैदराबाद, चिंतल स्थित न्यू राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय (माली) संघ भवन में न्यू राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय (माली) संघ, चिंतल एवं सैनिक क्षत्रिय माली (सैनी), बहादुरपल्ली के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह आज समाज बन्धुओं के सान्निध्य में आयोजित किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में नवनिर्वाचित मंत्री जय सिंह भाटी ने बताया कि लिखमीदासजी महाराज की तस्वीर पर माल्यापर्ण के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित किया गया। निर्वाचन अधिकारी हरकचन्द सांखला, ओमप्रकाश भाटी, रामसुख भाटी, घनश्याम भाटी द्वारा आगमी कार्यकाल के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर शपथ दिलायी गयी।
अवसर पर समाज के सम्मानित खिंवराज भाटी, मुन्नालाल भाटी, परमाराम सांखला, नरसिंह कच्छवाहा, राजाराम भाटी, ठाकुरप्रसाद भाटी, शंकरलाल कच्छवाहा, नरेश पंवार, रामकुमार भाटी, बस्तीराम भाटी, सजनलाल गेहलोत, रामगोपाल कच्छवाहा, पापालाल कच्छवाहा, रामस्वरूप सांखला, बालकिशन कच्छवाहा, रामगोपाल भाटी, कन्हैयालाल सांखला, नवनिर्वाचित अध्यक्ष पन्नालाल कच्छवाहा, उपाध्यक्ष राजाराम सांखला, हेम सिंह सांखला, मंत्री जय सिंह भाटी, सहमंत्री मेहराम गेहलोत, हीरालाल भाटी, कोषाध्यक्ष नरेश भाटी, कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार भाटी, श्रवण कुमार भाटी, ताराचन्द कच्छवाहा, ओमप्रकाश सांखला, रमेश देवड़ा, रामकुमार सांखला, रामस्वरूप टाक, हुक्मीचन्द कच्छवाहा, रामकुमार सांखला (पनीर वाले), चाँदमल कच्छवाहा, पन्नालाल भाटी, भींवराज देवड़ा, फतेहचन्द कच्छवाहा, सुरेश भाटी, पुखराज भाटी, सुखराम कच्छवाहा, प्रेमकुमार कच्छवाहा, अनिल भाटी, गुलाबचन्द पंवार, लिखमाराम सोलंकी, पवन पंवार का राजस्थानी साफा, पुष्प-माला व शॉल से सम्मान किया गया। भोजन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी।
यह भी पढ़ें… आईटी मंत्री ने सिद्दीपेट में किया सीबीजी प्लांट का भूमिपूजन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पन्नालाल कच्छवाहा ने समाज बन्धुओं का आभार प्रकट करते हुए भरोसा दिलाया कि सभी के सहयोग से समाज के हर सम्भव कार्य को वह पूर्ण कराने की कोशिश करेंगे। मंच का संचालन हनुमान कच्छवाहा ने किया। कोषाध्यक्ष नरेश भाटी के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



