जीवन को सफल बनाता है धर्मका आचरण : जयश्रीजी

Ad

हैदराबाद, मानव हृदय के अंधकार को दूर करने के लिए जीवन में धर्म का आचरण नितांत आवश्यक होता है। हर किसी के जीवन में धर्म अपना एक विशेष स्थान रखता है। संसार का सबसे सघन अंधकार मानव के भीतर निहित होता है, इसे दूर करने के लिए जीवन में धर्म की मशाल जलाना आवश्यक है। धर्म का आचरण ही जीवन को सफल बनाता है।

उक्त उद्गार श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद के तत्वावधान में काचीगुड़ा स्थित श्री पूनम चंद गांधी जैन स्थानक में चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी जयश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-3 ने व्यक्त किये। संघ के कार्याध्यक्ष विनोद कीमती द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जयश्रीजी म.सा. ने कहा कि धर्म इंसान को दुर्गति से बचाते हुए जीवन में पाप कर्म को दूर करने में सहायक होता है। अपने भीतर व्याप्त अंधकार को दूर करने के लिए धर्म के साथ तप व साधना की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़ें… धर्म की प्रथम सीढ़ी है ज्ञान : साध्वी जयश्रीजी म.सा.

Ad

धर्म कथा श्रवण और सत्संग से जीवन में होता परिवर्तन

धर्म के साथ तप व साधना आत्मा को उर्ध्व लोक की यात्रा करने में पूर्णत सहयोगी होती है। धर्म को समझने के लिए जब तक दृष्टि सम्यक नहीं होती, तब तक धर्म को समझा नहीं जा सकता है और धर्म सम्यक हो ही नहीं सकता है, इसके लिए धर्म कथा सुनना और उसे आत्मसात करना जरूरी है। धर्म कथा सुनने और सत्संग में भाग लेने से जीवन के व्यवहार में बदलाव लाया जा सकता है। धर्म कथा का श्रवण करने से धर्म का स्वरूप क्या है, इसे शीघ्र ही समझा जा सकता है।

सभी संत महात्माओं ने संत समागम और हरि कथा सुनने को अति दुर्लभ बताया है। धर्म कथा का श्रवण करने और सत्संग में भाग लेने से जीवन में बदलाव आता है और हमें पाप और पुण्य का बोध होता है। यह बोध होने के बाद हम पाप कर्म करने से बचने का प्रयास करते है। साध्वी राजश्रीजी म.सा. ने कहा कि धर्म कथा श्रवण और सत्संग में वही भाग ले सकता है, जिसने पूर्व में अनंत-अनंत पुण्य एकत्रित किए हैं।

ऐसे लोग भाग्यशाली हैं, जो पंचम काल में प्रभु की वाणी का श्रवण कर पा रहे हैं। प्रभु की वाणी से मन के मैल बहुत सहजता से धुल जाते हैं। साध्वी समीक्षाश्रीजी म.सा. ने गीतिका के माध्यम से जीवन में धर्म के महत्व को समझाया। मंत्री धर्मेन्द्र नाहर ने धर्म सभा का संचालन किया। कामारेड्डी से पधारे महिला मंडल ने महासतीजी के दर्शन-वंदन व प्रवचन का लाभ लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button