धर्म कथा जीवन के अंधकार को दूर करती है : जयश्रीजी

Ad

हैदराबाद, मानव हृदय के अंधकार को दूर करने में धर्म कथा विशेष स्थान रखती है। संसार का सबसे सघन अंधकार मनुष्य के भीतर रहता है। उस अंधकार को दूर करना ही धर्म साधना की तन्मयता है। उक्त उद्गार श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद के तत्वावधान में काचीगुड़ा स्थित श्री पूनमचंद गांधी जैन स्थानक में चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए श्रमण संघीय राजस्थान वीरांगना साध्वी जयश्रीजी म.सा आदि ठाणा-3 ने व्यक्त किये।

संघ के कार्याध्यक्ष विनोद कीमती द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साध्वीश्री ने कहा कि जब तक धर्म को समझेंगे नहीं, तब तक हमारी दृष्टि सम्यक नहीं होगी। धर्म का श्रवण करने से जीवन का व्यवहार बदल सकता है। धर्म कथा श्रवण करने के माध्यम से हमें धर्म और उसके स्वरूप क्या है इसकी जानकारी मिलती है और हम धर्म को समझ पाते हैं। साध्वी राजश्री म.सा ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म कथा वही श्रवण कर सकता है जिसने पूर्व अनंत पुण्य अर्जित किये हों। वे लोग सौभाग्यशाली हैं जो पंचम काल में प्रभु की वाणी का श्रवण कर पाते हैं।

साध्वी समीक्षा श्री म.सा ने प्रभु वाणी से साधना का महत्व बताया

प्रभु वाणी से मन के मैल बहुत सहजता से धुल जाते हैं। साध्वी समीक्षा श्री म.सा ने धर्म से संबंधित गीतिका पेश करते हुए अपने भाव रखे। प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया गया कि रविवार 26 अक्तूबर को ज्ञान पंचमी के अवसर पर श्रुत आराधना का आयोजन साध्वी वृंद के सानिध्य में संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसके लिए ड्रेस कोड श्वेत वस्त्र, श्वेत आसन, श्वेत माला व मुँह पट्टी रखा गया है। आराधना में 5 वर्ष से ऊपर की आयु के पढ़ने वाले बच्चे भाग ले सकते हैं। साधना के पश्चात सभी के लिए संघ की ओर से गौतम प्रसादी रखी गयी है।

बच्चों के लिए प्रभावना चंद्रकला कांतिलाल नाहर परिवार की ओर से दी जाएगी। संघ के तत्वावधान और साध्वीश्री के सानिध्य में रविवार 2 नवंबर को गुरु दिवाकर गुरु गणेश जन्मोत्सव गुणानुवाद का आयोजन किया जाएगा। जन्मोत्सव को सामूहिक एकासना एवं दो दो सामायिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रवचन सुबह 9.15 बजे से रहेगा और 9.45 बजे तक आने वालों के लिए लक्की ड्रॉ रहेगा, जिसमें एक सोने की गिन्नी व 10 चांदी के सिक्के रहेंगे। लक्की ड्रॉ के लाभार्थी परिवार मदनलाल अन्नराज धनराज नवल किशोर बाफना तिलक नगर हैं। एकासन की व्यवस्था संघ की ओर से रहेगी।

Ad

लक्की ड्रॉ में सोने की गिन्नी और चांदी के सिक्के रहेंगे पुरस्कार

साध्वी श्री जयश्री म.सा के पावन सानिध्य में रविवार 2 नवंबर को गुरु दिवाकर गुरु गणेश जन्मोत्सव गुणानुवाद का आयोजन किया जा रहा है। जन्मोत्सव को सामुहीक एकासना एवं दो दो सामायिक दिवस के रुप में मनाया जाएगा। प्रवचन प्रात 9.15 से रहेगा और 9.45 बजे तक आने वालों के लिए लक्की ड्रॉ रहेगा, जिसमें एक सोने की गिन्नी व 10 चांदी के सिक्के रहेंगे।

यह भी पढ़े: जीवन की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण सूत्र है शुभ प्राप्ति : जयश्रीजी

लक्की ड्रा के लाभार्थी परिवार मदनलाल अन्नराज धनराज नवल किशोर बाफना परिवार तिलक नगर है। एकासन की व्यवस्था संघ की ओर से रहेगी। साधना के पश्चात संघ के तत्वावधान में सभी के लिए गौतम प्रसादी का आयोजन रहेगा। बेंगलुरू, चित्तौड़गढ़ आदि स्थानों से पधारे अतिथियों का संघ की ओर से बहुमान किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button