राज्यपाल से मिले पित्ती ट्रस्ट-सेवा दल के प्रतिनिधि

हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से भेंट कर उन्हें जरूरतमंदों के लिए किये जा रहे सेवा कार्यों से अवगत करवाया। अग्रवाल सेवा दल के प्रचार संयोजक अजित गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदीप अग्रवाल तथा गोपाल सिंह ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को पित्ती ट्रस्ट एवं सेवा दल द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी।

सिंह ने बताया कि निकट भविष्य में राज्यपाल की प्रेरणा से विकलांग बंधुओं के लिए इन्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी, हैदराबाद ब्रांच, डिसेबल फाउंडेशन तथा महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विकलांग बंधुओं का सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार दवा, चश्में, बैसाखी, कैलीपर्स, ट्राईसाइकिल आदि प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न

आवश्यकता होने पर उनका निशुल्क ऑपरेशन भी करवाया जाएगा। अवसर पर इन्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी, हैदराबाद ब्रांच के चेयरमैन मामिडी भीम रेड्डी, डिसेबल फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. विजय भास्कर तथा डॉ. कीर्तन यादव भी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button