गणतंत्र दिवस : 24 वर्ष बाद कोतवाल हाउस में फहराया गया तिरंगा
हैदराबाद, पुराने शहर के पुरानी हवेली स्थित ऐतिहासिक कोतवाल हाउस में आज गणतंत्र दिवस पर 24 वर्ष बाद तिरंगा फहराया गया और गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछली बार वर्ष 2002 के दौरान कोतवाल हाउस में तिरंगा फहराया गया था।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने 24 वर्ष बाद कोतवाल हाउस में गणतंत्र दिवस मनाते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर चारमीनार जोन डीसीपी खरे किरण प्रभाकर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त माजिद, अतिरिक्त टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त अंदे श्रीनिवास आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद को हर दृष्टि से विकसित करने की पहल : राज्यपाल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



