डेवलपर को रेरा के आदेश: सुविधाएँ उपलब्ध करवाना होगा

हैदराबाद तेलंगाना रियल एस्टेट विनियामक परधिकरण (रेरा) ने बी.आर. मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली एस.के. कंस्ट्रक्शन को गाजुलारामरम स्थित पद्मश्रीकर आइकन नामक आवासीय परियोजना में अधूरी सुविधाओं, संरचनात्मक खामियों और मंजीरा जल आपूार्ति में कमी से संबंधित शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दिया।

शिकायतकर्ता बी.एम. वामशी कृष्णा, राचा नवीन कुमार और अन्य फ्लैट मालिकों द्वारा दायर मामले में आरोप लगाया गया कि बिल्डर ने सुविधाओं के लिए प्रति यूनिट 3 लाख रुपये चार्ज करने के बाद भी वादे के अनुसार उन्हें खेल का मैदान, जिम और बहुउद्देशीय हॉल जैसी सुविधाएं प्रदान नहीं कीं। निवासियों ने यह भी दावा किया कि उनसे पेयजल आपूार्ति के लिए 10,000 रुपये अतिरित्त लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया।

सुनवाई के दौरान बिल्डर ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया और कहा कि सभी सुविधाएँ विवरणिका के अनुसार दी गयी हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जिम, खेल का मैदान और बहुउद्देशीय हॉल स्वीकृत योजना में शामिल नहीं थे, लेकिन बाद में निवासियों के अनुरोध पर उनका निर्माण किया गया। डेवलपर ने यह भी दावा किया कि पानी का कनेक्शन निवासियों द्वारा ही किया जाना था।
रेरा के तहत डेवलपर को मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं

कई सुनवाई के बाद रेरा ने परियोजना के तकनीकी निरीक्षण का आदेश दिया, जिसमें कई कमियों की पुष्टि हुई। इनमें पीने के पानी का कनेक्शन न होना, पानी का रिसाव जैसी संरचनात्मक समस्याएँ, छत की खराब जलरोधकता और दीवारों में दरारें और खराब जल निकासी शामिल है। रिपोर्ट के आधार पर रेेरा ने बिल्डर को संरचनात्मक दोषों को सुधारने और मंजीरा जल कनेक्शन आश्वासन के अनुसार प्रदान करने का निर्देश दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button