सेवानिवृत्त न्यायाधीश डिजिटल अरेस्ट का शिकार
हैदराबाद, ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले साइबर ठगों ने इसके पूर्व कुछ पुलिस अधिकारियों को साइबर ठगी का शिकार बनाया था, लेकिन इस बार साइबर ठगों ने दो कदम आगे बढ़ते हुए सेवानिवृत्त 69 वर्षीय न्यायाधीश को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बना कर उनके पास से विभिन्न किश्तों में एक करोड़ रुपये लूट लिए।
नेरेडमेट पुलिस के अनुसार, मल्काजगिरी निवासी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को हाल ही में साइबर ठगों ने फोन किया और अपने आपको पुलिस अधिकारी बताते हुए उन्हें डराया-धमकाया। साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता पूर्व न्यायाधीश को यह कहकर डराया कि उनका सेलफोन नंबर वेश्यावृत्ति के लिए युवतियों की तस्करी के अपराध में उपयोग किया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें… केबीआर पार्क के पास महिला से चेन व मोबाइल की स्नैचिंग
इस प्रकार शिकायतकर्ता को डिजिटल अरेस्ट का हवाला देते हुए डरा-धमकाकर साइबर ठगों ने विभिन्न किश्तों में उसके बैंक खाते से अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन स्तर पर एक करोड़ रुपये स्थानांतरित करवा लिए। बाद में पूर्व न्यायाधीश को विश्वास हो गया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। इस कारण उसने नेरेडमेट पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत कर दी। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



