रेवंत रेड्डी ने चार हवाई अड्डों के लिए केंद्र से मंजूरी माँगी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में नागर विमानन, रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्रियें से मुलाकात कर राज्य के चार हवाई अड्डों सहित विभिन्न बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहायता की मांग की। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू के साथ अपनी बैक में रेड्डी ने केंद्र से वरंगल के पास स्थित ममनूर हवाई अड्डे पर काम शुरू करने का आग्रह किया और कहा कि परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित कोत्तागुडेम हवाई अड्डे के लिए आब्स्टकल लिमिटेशन सर्फेस (ओएलएस) सर्वेक्षण और व्यवहार्यता अध्ययन का भी अनुरोध किया, जिसके लिए पलवंचा में भूमि की पहचान की गई है। ओएलएस हवाई अड्डों के आसपास का वह हवाई क्षेत्र है, जिसे विमानें के सुरक्षित उड़ान भरने और उतरने के लिए बाधाओं से मुक्त रखा जाता है। एक अलग बैक में मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें फरवरी के अंतिम सप्ताह में होने वाले गांधी सरोवर परियोजना के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें… सरकार ने किया सत्ता का दुरुपयोग : हरीश राव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button