6 अप्रैल को आदिलाबाद जिले में रेवंत की जनसभा

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आगामी 6 अप्रैल को आदिलाबाद जिले के बोथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्थित पिप्पिरि गाँव में आयोजित होने वाली जनसभा में भाग लेंगे। पीपुल्स मार्च पदयात्रा का तीसरी वर्षगाँठ और 99 दिवसीय प्रजा पालना उत्सवों के तहत इस जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : माइनिंग और रेत खनन की CID जाँच के आदेश

उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसभा का आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस सभा में सीएम पीपुल्स मार्च पदयात्रा के दौरान जनता को दिये गये आश्वासनों की अमलावरी से संबंधित पत्र लाभार्थियों को सौंपेंगे। बैठक में आबकारी मंत्री जूपल्ली कृष्णा राव, सांसद वेम नरेंदर रेड्डी, सरकारी सलाहकार सुदर्शन रेड्डी, विधायक प्रेम सागर राव, वेड्मा बोज्जु व अन्य ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button