सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा वेबसाइट का शुभारंभ किया मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने
हैदराबाद, बीसी कल्याण व परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं का निवारण कर मौतों की संख्या को कम करने के लिए जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आज सचिवालय में सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा वेबसाइट का उद्घाटन किया।
अवसर पर उन्होंने कहा कि यह राज्य में जिम्मेदार सड़क व्यवहार संस्कृति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नागरिकों और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रतिबद्ध करना और जीवन की रक्षा करना साझा जिम्मेदारी है। सुरक्षित आदतें घर से ही शुरू होनी चाहिए। राज्यभर में सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच अनुशासन, जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद से दो घंटे में पहुँचेंगे बेंगलुरू-पुणे, शमशाबाद में बनेगा बुलेट ट्रेन स्टेशन
यह सड़क सुरक्षा के प्रति सरकार की मजबूत संस्थागत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह प्रतिज्ञा आने वाले समय में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि सड़क नियमों का पालन करने के लिए छात्रों के अपने अभिभावकों से प्रतिज्ञा लेने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। कार्यक्रम में विशेष सीएस विकास राज, परिवहन आयुक्त इलमबर्ती, संयुक्त परिवहन आयुक्त चंद्रशेखर गौड़, शिव लिंगैया, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य नवीन आदि ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



