जोहोर कप हॉकी में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करेंगे रोहित

नई दिल्ली, डिफेंडर रोहित 11 अक्तूबर से मलेशिया में हो रहे सुल्तान जोहोर कप टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करेंगे और उनका लक्ष्य पिछली बार के कांस्य पदक से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। टूर्नामेंट 18 अक्तूबर को खत्म होगा और यह 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी के लिये अहम होगा।

भारत को 11 अक्तूबरको ब्रिटेन से खेलना है जबकि 12 अक्तूबर को सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत और पाकिस्तान का सामना 14 अक्तूबर को होगा जबकि आस्ट्रेलिया से 15 अक्तूबर को मैच है। राउंड रॉबिन चरण में आखिरी मैच 17 अक्तूबर को मलेशिया से खेलना है।

राउंड रॉबिन चरण से शीर्ष दो टीमें 18 अक्तूबर को फाइनल खेलेंगी। भारत के कोच पी आर श्रीजेश ने कहा कि टीम सुल्तान जोहोर कप की अच्छी तैयारी कर रही है। हमारे पास अच्छी टीम है और जूनियर विश्व कप को देखते हुए यह तैयारी का अच्छा मौका होगा जिसमें मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को आंक सकेंगे।

टीम :

गोलकीपर : ब्रिकमजीत सिंह, प्रिंसदीप सिंह

डिफेंडर : रोहित (कप्तान ), तालेम प्रियब्रत, अनमोल इक्का, आमिर अली, सुनील पीबी, रवनीत सिंह

मिडफील्डर : अंकित पाल, टी इंगेलम्बा लुवांग, अद्रोहित इक्का, अराइजीत सिंह हुंडल, रोशन कुजूर , मनमीत सिंह

फॉरवर्ड : अर्शदीप सिंह, सौरभ आनंद कुशवाहा, अजीत यादव, गुरजोत सिंह

स्टैंडबाय : विवेक लाकड़ा, शारदानंद तिवारी, टी किंगसन सिंह, रोहित कुल्लू, दिलराज सिंह । (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button