रोटरी क्लब ऑफ सेंटेरियल की बैठक आयोजित

हैदराबाद, रोटरी क्लब ऑफ सेंटेरियल की बैठक का आयोजन सिकंदराबाद स्थित होटल ताजमहल में किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, क्लब के अध्यक्ष चेतन रॉय ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके पश्चात आगामी सेवा परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कंटोनमेन्ट बोर्ड की स्वीकृति के उपरान्त जेबीएस, सिकंदराबाद के समीप स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क क्षेत्र में बच्चों के लिए प्ले एरिया विकसित किया जाएगा। क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन करने का भी निर्णय गिया गया। इसमें उत्कृष्ण कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि 23 फरवरी को आयोजित होने वाले क्लब के फेलोशिप कार्यक्रम में डिस्ट्रीक्ट गवर्नर भाग लेगे और सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक में सचिव पारस डोषी, अनिल तंदू, पंकज कुमार संघी, रामराज खत्री, बृजेन्द्र मारवाह, पारस सारथी, संजय केड़िया आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़े: अग्रमंजूषा कमेटी की सभा आयोजित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button