रॉयल स्टैग बूमबॉक्स का नया गाना ‘Maybe’ हुआ रिलीज़

गुरुग्राम, रॉयल स्टैग बूमबॉक्स, ब्रांड का प्रमुख म्यूज़िक आई.पी., यूनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप के सहयोग से एक नए फॉर्मेट रॉयल स्टैग बूमबॉक्स ओरिजिनल्स के तहत एक नई पेशकश के साथ लौटा है, जो मेलोडी और हिप-हॉप का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है। पहले जैसी बात नहीं, हूडी, मोहब्बत और इम्तिहान जैसे सफल ट्रैक्स के बाद अब इस सीज़न का तीसरा ओरिजिनल ट्रैक Maybe लॉन्च किया गया है, जिसमें अरमान मलिक और रैपर इक्का की शानदार कोलैबोरेशन देखने को मिलती है।

पिछले तीन वर्षों में युवाओं के केंद्रों पर ऊर्जावान प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के बाद, रॉयल स्टैग बूमबॉक्स ओरिजिनल्स का दूसरा सीज़न लिविंग इट लार्ज की भावना को दर्शाने वाले साउंडट्रैक्स के साथ वापस लौटा है। यह मंच भारत के म्यूज़िक लैंडस्केप को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है , शैलियों, आवाज़ों और संस्कृतियों को मिलाकर द ओरिजिनल साउंड ऑफ जनरेशन लार्ज की रचना कर रहा है।

Maybe’ गाना: अरमान और इक्का की जुगलबंदी का भावुक अंदाज़

यह साउंडट्रैक आज की युवा पीढ़ी द्वारा महसूस की गई प्रेम कहानियों को समर्पित है। यह उस असमंजस और आशा के बीच की स्थिति को पकड़ता है, जब कोई व्यक्ति समय को रोकने और कुछ पल और जीने की चाह रखता है। गाने की प्रेरणा के बारे में बात करते हुए गायक अरमान मलिक ने कहा, “Maybe एक ऐसा गाना है जो दिल से निकला है ,यह ईमानदार है, भावुक है और प्रेम में असमंजस की भावना को व्यक्त करता है।” उन्होंने कहा, “इक्का के साथ काम करना इस ट्रैक में नई ऊर्जा और गहराई लेकर आया। मैं इस कोलैबोरेशन पर गर्व महसूस करता हूं।

रॉयल स्टैग बूमबॉक्स जैसे प्लेटफॉर्म कलाकारों को प्रयोग और अपनी भावनाओं को सच्चाई से दर्शाने का अवसर देते हैं।” रैपर इक्का ने इस कोलैबोरेशन पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “‘Maybe सिर्फ एक लव सॉन्ग नहीं है ,यह एक एहसास है, जो दर्शाता है कि हम सभी चाहते हैं कि अच्छे पल थोड़े और लंबे चलें। अरमान के साथ काम करके मैं अपने म्यूज़िक के एक सॉफ्ट और सोचने वाले पक्ष को दिखा पाया। रॉयल स्टैग बूमबॉक्स ने एक ऐसा मंच तैयार किया है, जहां कलाकार खुलकर प्रयोग और अभिव्यक्ति कर सकते हैं , यही इस कोलैबोरेशन को खास बनाता है।”

पर्नोड रिकार्ड इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और ग्लोबल बिजनेस डेवलपमेंट हेड कार्तिक मोहिंद्रा ने कहा, “संगीत की सार्वभौमिक भाषा में लोगों को एकजुट करने और जादुई क्षण रचने की जबरदस्त ताकत है। रॉयल स्टैग हमेशा से युवाओं के बीच संगीत को केंद्र में रखकर काम करता आया है। रॉयल स्टैग बूमबॉक्स ओरिजिनल्स के साथ हम इस अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, बॉलीवुड की मेलोडी और हिप-हॉप के बीट्स का संगम, जो ब्रांड की लिविंग इट लार्ज फिलॉसफी को बखूबी दर्शाता है।”

‘Maybe’ ट्रैक रिलीज़, अब सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

यूनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप फॉर ब्रांड्स की एसवीपी और बिजनेस हेड, इंडिया और साउथ एशिया प्रीति नैयर ने कहा, “रॉयल स्टैग बूमबॉक्स बोल्ड एक्सप्रेशन और क्रिएटिव फ्रीडम का प्रतीक है। हम इस मंच का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करते हैं, जहां कलाकार नई आवाजों और शैलियों के साथ प्रयोग कर सकते हैं। रॉयल स्टैग बूमबॉक्स ओरिजिनल्स भारत की बदलती ध्वनि का सच्चा प्रतिबिंब है।”

संगीत लंबे समय से सीग्राम्स रॉयल स्टैग का प्रमुख जुनून रहा है, और आज की युवा पीढ़ी नए, बोल्ड और प्रयोगात्मक संगीत की ओर अधिक आकर्षित हो रही है। जहां एक ओर हिप-हॉप इस पीढ़ी की परिभाषित शैली बन चुका है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की मेलोडी आज भी उनकी सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है।

यह भी पढ़े : एड शीरन बोले – दिल में बसता है शिलॉन्ग!

रॉयल स्टैग बूमबॉक्स इन दोनों दुनियाओं को जोड़ता है, बॉलीवुड की कालातीत खूबसूरती और हिप-हॉप की ऊर्जा को मिलाकर युवाओं की कल्पना को प्रेरित करता है। निखिता गांधी और डीनो जेम्स के गाने साइ और नीति मोहन, पैंथर और रैवेटर के ट्रैक सजना मेरा के बाद, इस सीज़न का तीसरा और अंतिम गाना Maybe अब यूट्यूब, सोशल मीडिया और सभी प्रमुख ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button