काचीगुड़ा स्टेशन पर आरपीएफ कर्मचारी ने बचायी यात्री की जान

हैदराबाद, काचीगुड़ा स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के एक कर्मी की सतर्कता और समझदारी के चलते यात्री की जान बचाई जा सकी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 7:12 बजे एक वरिष्ठ नागरिक चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ऐसा करने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फँसने ही वाला था कि उसे वहाँ मौजूद एक सिपाही ने पकड़ लिया।

बताया जाता है कि संतुलन खोने के कारण वह पटरी पर गिरने के गंभीर खतरे में था, जिससे गंभीर चोट या जान का नुकसान हो सकता था। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)/काचीगुड़ा के कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा भी उस समय प्लेटफॉर्म संख्या एक था। उसने यात्री को चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए देखा।

यह भी पढ़ें… बांसवाड़ा घटना पर विहिप का कड़ा बयान

असाधारण सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए पंकज कुमार शर्मा ने तुरंत उस यात्री को पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से उसे ट्रेन में चढ़ने में सहायता की, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई और एक बहुमूल्य मानव जीवन बच गया। यात्री को कोई चोट नहीं आई और उसे सुरक्षित रूप से ट्रेन में चढ़ाकर उसकी यात्रा जारी रखने में मदद की गई। दमरे ने पंकज कुमार शर्मा द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button