फैंसी वाहन नंबरों की नीलामी से आरटीए ने कमाए 31 लाख
हैदराबाद, खैरताबाद आरटीए ने फैंसी वाहन नंबरों की नीलामी में एक ही दिन में लगभग 31.14 रुपये की कमाई की। नीलामी में लोगों ने मनपसंद नंबर पाने के लिए लाखों में बोली लगाई।
सूत्रों के अनुसार, आरटीए के खैरताबाद कार्यालय ने कुछ फैंसी नंबर प्लेट की नीलामी कर 31,14,730 की कमाई की। सबसे ज्यादा बोली टीजी 09एल0009 नंबर के लिए लगी। इसे मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड ने 10,50,000 रुपये में खरीदा। इस श्रृंखला में 0007 नंबर के लिए 3,19,999 रुपये, 0005 नंबर के लिए 2,00,005 रुपये की बोली लगायी गयी। इसी तरह टीजी09के9999 नंबर के लिए 1,50,000, टीजी 09एल0024 नंबर के लिए 1,00,024 और टीजी09एल0001 नंबर के लिए 1,00,000 रुपये की बोली लगायी गयी।
यह भी पढ़ें… मियापुर बस स्टॉप हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद की सजा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



