आरटीसी ने बढ़ाई बस पास की दरें, मेट्रो एक्सप्रेस का भी उपयोग कर सकेंगे विद्यार्थी

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ने टोल प्लाजा पार करने वाली बसों की टिकट दर में 10 रुपये की वृद्धि की हैं। इसके अलावा 3 वर्षों बाद स्टूडेंट पास के मूल्य में भी बढ़ोत्तरी की गई है।

टीजीएसआरटीसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी हर वर्ष टोल टैक्स की समीक्षा करती है, उसी तरह सरकार की अनुमति से निगम द्वारा भी टोल प्लाजा पार करने वाली बसों में यात्रियों के टिकट में 10 रुपये की वृद्धि की गई, इसका असर हैदराबाद शहर में नहीं होगा।

निगम द्वारा बताया गया कि तीन वर्षों के बाद स्टूडेंट बस पास के मूल्य में भी संशोधन करते हुए अब उन्हें साधारण की बजाय मेट्रो एक्सप्रेस बसों में भी सवार होने की छूट दी गई। प्रबंधन द्वारा बताया गया कि निगम के आर्थिक भार को देखते हुए ही टिकट दरों, बस पास के मूल्य को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। निगम ने जनता से सहयोग करने की अपील की है। निगम द्वारा बताया गया कि हैदराबाद/वरंगल में पहले 4 किलोमीटर के दायरे वाले स्टूडेंट पास का मासिक मूल्य 150 रुपये था, जिसे बाद में 225 रुपये किया गया।

यह भी पढ़ें… हड़ताल से पहले सीएम के साथ चर्चा के लिए तैयार आरटीसी जेएसी

उसी तरह, 8 किलोमीटर के लिए 200 रुपये की जगह अब 300 रुपये, 12 किलोमीटर की यात्रा के लिए 300 की बजाय अब 450 रुपये, 18 किलोमीटर के लिए 390 रुपये की जगह 585, 22 किलोमीटर की दूरी के लिए 450 रुपये की जगह 675 रुपये शुल्क होगा। इसके अलावा स्टूडेंट के लिए एसजीबीटी मासिक शुल्क 400 से बढ़ाकर 600 रुपये किया गया। वहीं, साधारण मासिक पास का शुल्क 1150 से 1400 रुपये, मेट्रो एक्सप्रेस का शुल्क 1300 से 1600 रुपये, मेट्रो डीलक्स का शुल्क 1450 से 1800 रुपये किया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button