रुपये में गिरावट चिंता का विषय नहीं : सीईए नागेश्वरन

नयी दिल्ली, मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कहा कि सरकार रुपये में गिरावट को लेकर चिंतित नहीं है जो डॉलर के मुकाबले 90 के स्तर को पार कर गया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के यहां आयोजित एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने कहा कि रुपये में गिरावट का मुद्रास्फीति या निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

यह भी पढ़े: रुपये में दो साल की सबसे बड़ी गिरावट

नागेश्वरन ने हालांकि अगले वर्ष रुपये में सुधार की उम्मीद जाहिर की। रुपया बुधवार को कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.30 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। विदेशी पूंजी की निकासी और बैंकों की ओर से डॉलर की सतत खरीद के बीच घरेलू मुद्रा दबाव में रही। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में गिरावट तथा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर असमंजस ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button