काटेदान में रूपसागर शॉपिंग मॉल उद्घाटित

हैदराबाद, काटेदान में पंडितों के मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ सम्मानित अतिथियों द्वारा रूपसागर शॉपिंग मॉल का भव्य शुभारम्भ किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रबंधक केवलराम देवासी ने बताया कि रूपसागर शॉपिंग मॉल के शुभारम्भ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजेंद्र नगर विधायक टी. प्रकाश गौड़, महेश्वरम विधायक सबिता इंद्रा रेड्डी, राजस्थान के रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, पूर्व विधायक लूणी महेद्र सिंह बिश्नोई, प्रदेश संयोजक भाजपा पशुपालक प्रकोष्ठ राजस्थान जगदीश देवासी, ए.पी. महाजन बैंक निदेशक शंकर सिंह राजपुरोहित, पर्यायवरण वन एवं जलवायु संवर्धन परिषद चैयरमैन जामताराम चौधरी, पार्षद काटेदान टी. श्रीनिवास रेड्डी, कार्तिक रेड्डी, पार्षद राजेंद्र नगर पी. अर्चना, पूर्व पार्षद टी. प्रेमदास गौड़, पूर्व पार्षद मोहम्मद गौस, माली समाज अध्यक्ष रामवल्लभ भाटी (मामाजी), राधाकिशन परिहार, परबत सोलंकी, सम्मानित अतिथियों शुभचिंतकों, ग्राहको द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

प्रबंधक केवलराम देवासी, जयराम देवासी ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का राजस्थानी परम्परा शॉल, साफा व स्मृति चिह्न भेंटकर विशेष सम्मान किया। विधायक टी. प्रकाश गौड़ ने भव्य शोरूम के शुभारम्भ पर प्रबंधकों को शुभकामनाएँ दीं। पधारे सम्मानित अतिथियों, शुभचिंतकों व ग्राहकों के लिए भोजन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी।

प्रबंधक केवलराम देवासी ने सम्मानित अतिथियों, शुभचिंतक व ग्राहकों का आभार प्रकट करते हुए भरोसा दिलाया कि ग्राहकों की माँग व फैशन को मद्देनज़र रखते हुए एक ही छत के नीचे फैन्सी साड़ियाँ, शूटिंग-शर्टिंग, राजस्थानी सूट एवं पोशाक, ओड़णी, धोती-कुर्ता, अन्य आधुनिक डिजाइन के आइटम होलसेल एंड रिटेल दरों में हमेशा उपलब्ध कराए जाएँगे ।

यह भी पढ़ें… कुबरा मखदूम मेकअप अकादमी उद्घाटित

शोरूम शुभारम्भ में प्रमुख अतिथि व आयोजकों की उपस्थिति

शोरूम के भव्य शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रवासी बन्धुओं की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, सीरवी समाज अध्यक्ष मोहनलाल हाम्बड़, सलाहकार जसवंत देवड़ा, अमित काग, महिला अध्यक्ष सुशीला देवड़ा, सचिव निर्मला देवड़ा, सोहन सिंह राजपुरोहित, जब्बर सिंह राजपुरोहित, नरपत सिंह लूणी, सुमेर सिंह राजपुरोहित, नितेश सिंह राजपुरोहित, चिराग राजपुरोहित, कुशलराज जैन, कैलाश शर्मा, दुलीचन्द शर्मा, वैष्णव समाज अध्यक्ष विष्णु रामावत, गोपाल जाट, कुमावत समाज के भाकरराम लारणा, रूपाराम भोबरिया, हरिकिशन, विशाल श्रीमाली, अनुज जैन, सुमित पी. काला, जितेद्र साँखला, रूपेश कच्छावा, कालूराम देवासी, माणक देवासी, जगदीश देवासी, किशनलाल देवासी, तेजाराम प्रजापत, प्रतापराम प्रजापत, हनुमान कुमावत, साँवल पटेल, पारस सीरवी, मोहन देवासी व अन्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में राजलक्ष्मी टेक्सटाइल ग्रुप के केवलराम देवासी, जयराम देवासी, मनीष देवासी, धनराज देवासी, सोहन देवासी, रजत विश्वकर्मा, आकाश सिंह राजपूत व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशेष व्यवस्था जितेद्र साँखला, गोविन्द साँखला, रूपेश कच्छावा द्वारा की गयी। कार्यक्रम का विशेष कवरेज पत्रकार परबत सोलंकी द्वारा किया गया। प्रबंधक केवलराम देवासी के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button