बंडी संजय को बीसी नहीं, देशमुख बताए जाने पर भड़के एस. कुमार

हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय को पिछड़ा वर्ग से संबंधित नहीं, बल्कि देशमुख होने संबंधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ के बयान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एससी मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. एस. कुमार ने कड़ी निंदा करते हुए तुरंत ही बयान वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया जाएगा तो महेश गौड़ पर कानूनी कार्रवाई होगी

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए एस. कुमार ने टीपीसीसी महेश कुमार गौड़ की कड़ी आलोचना की और दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महेश गौड़ ने गत समय खुद केंद्रीय मंत्री बंडी संजय को बीसी बताया था। अब उसी मुंह से गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने महेश गौड़ द्वारा बीजेपी के 8 सांसदों की जीत पर संदेह जताते हुए फर्जी वोटों के बल पर जीत बताने की भी कड़ी निंदा की और आरोप साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि यदि साबित नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

कांग्रेस पर धांधली और आरक्षण वादे पर सवाल

एस. कुमार ने कहा कि चुनाव में रिग्गिंग करने का इतिहास कांग्रेस का रहा है क्योंकि कांग्रेस को संवैधानिक व्यवस्थाओं पर कोई विश्वास नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर तो भरोसा नहीं है बल्कि प्रजातांत्रिक रूप से वोट करने वाली जनता के दिए जनादेश पर भी भरोसा नहीं है।

एस. कुमार ने प्रश्न किया कि क्या कर्नाटक व तेलंगाना में कांग्रेस ने फर्जी वोटों के सहारे विजय हासिल की है? उन्होंने कहा कि दरअसल प्रधानमंत्री का तीसरी बार जीतना कांग्रेस को हजम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग को 42 प्रतिशत आरक्षण देने का कांग्रेस का वादा याद दिलाते हुए कहा कि 42 प्रतिशत में 10 प्रतिशत मुसलमानों को धर्म के नाम पर आरक्षण देने पर उतारू कांग्रेस में दम हो तो स्पष्ट करे। पूरा 42 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा वर्ग को दिया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button