साध्वी सुधाकंवरजी ने बताए अनुकंपा के प्रकार

हैदराबाद, अनुकंपा चार प्रकार की होती है। आत्मानुकंपा में जिनकल्पी मुनि और स्थविर मुनि का वर्णन आता है। परानुकम्पा स्वयं को छोड़कर दूसरों पर अनुकम्पा करना, धर्म रुचि अणगार एवं मैतार्य मुनि ने जीव रक्षा के लिए अनुकम्पा की। उभ्यानुकंपा में स्वयं के साथ दूसरों की रक्षा का भाव रखना। उभयाणनु कंपा में ना स्वयं की ना दूसरों की रक्षा करना, हर समय कालू कसाई समान हिंसा प्रवृति के भाव में रहना है।

उक्त उद्गार श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ, रामकोट के तत्वावधान में आयोजित प्रवचन सभा में सुधाकंवरजी म.सा. आदि ठाणा-5 ने व्यक्त किए। म.सा. ने राजा श्रेणिक अनाथिमुनि से जिज्ञास के चलते प्रश्न पूछा कि आपने भरी जवानी में रूपवान होते हुए संयम मार्ग क्यों स्वीकार किया। प्रश्न का उत्तर सुनने के बाद राजा का अहंकार नष्ट हो गया और वह मुनि के चरणो में झुक गए। साथ ही समर्पित होकर जैन धर्म अपनाया।

सुख-दुख की व्याख्या और अन्नदान का आयोजन

यहाँ रतनचंद कटारिया, प्रकाश गादिया और प्रिया कोठारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुयशाजी म.सा. ने सुखी जीवन के सूत्र बताते हुए कहा कि जीवन में समस्याएँ तो आएँगी, उसे सहन करने का तरीका महत्वपूर्ण है। दुःख आने के बाद जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। उसे दुःख ना समझते हुए आने वाले सुख की चेतावनी समझकर सकारात्मक दृष्टि से अपनाना चाहिए। जीवन में सभी प्रकार की सुविधाएँ अनुकूलता होने पर भी छोटी सी कठिनाई आती है, तो दुःखी हो जाते हैं।

Ad

हमे सामने वाले की अच्छाइयों में बुराई ढूँढ़ते हैं, मगर हमें बुराइयों में भी अच्छाई ढूँढने का प्रयास करना चाहिए। व्यक्ति तन से दुःखी है, तो इलाज हो सकता है, मगर मन के दुःख के लिए कोई इलाज नहीं। दुःख में भी सुख के दर्शन करना प्रारंभ करें।
संघ के महामंत्री राजेश सुरणा ने बताया कि गुरु मैया के मुखारविंद से तृप्ति मनोज रांका ने 8 उपवास और तेले की कड़ी में मंजू गादिया ने उपवास के प्रत्याखान ग्रहण किए।

यह भी पढ़ें… धर्म के नाम पर मानव जाति को तोड़ना पाप : ललितप्रभजी

आज जाप का लाभ कपिल मनीषा बंब और गौरव ममता रूणवाल परिवार ने लिया। आज का आयंबिल मालती शर्मा का है। एकासन का लाभ नवरतनमल लीलाबाई आनंद कोठारी और पारसमल प्रेमाबाई छाजेड़ परिवार ने लिया। गुरु मैया के जन्मदिन पर श्री महावीर मित्र मंडल एवं श्री जिनेश्वर युवा संगठन की ओर से अन्नदान का आयोजन किया गया। करीब 300 लोगो को भोजन कराया। संघ के स्वागत अध्यक्ष धर्मचंद भंसाली ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button