ट्रेन संचालन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : संजय कुमार श्रीवास्तव

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को रेल निलयम में जोनभर में ट्रेन संचालन की सुरक्षा को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में अतिरिक्त महाप्रबंधक सत्यप्रकाश और विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे, जबकि विजयवाड़ा, गुंतकल, गुंटूर, सिकंदराबाद, हैदराबाद और नांदेड़ डिवीजनों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।

महाप्रबंधक ने कहा कि ट्रेन संचालन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मंडलों को ट्रैक की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने तथा पटरियों पर बैलास्ट की उचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा, ताकि तापमान के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों की अवैध ढुलाई पर कड़ी निगरानी रखने और स्टेबलिंग यार्ड तथा माल गोदामों में अतिरिक्त सीसीटीवी लगाकर निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी : कर्णन ने किया गोशामहल और कारवान का औचक दौरा

महाप्रबंधक ने जोन में चल रहे रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने, घुमावदार पटरियों और मल्टी-ट्रैकिंग क्षेत्रों में सिग्नलों की स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने आरयूबी में जलभराव की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर वैज्ञानिक तरीकों से दूर करने के निर्देश दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button