सैमसंग और स्टार्टअप इंडिया की साझेदारी से नवाचार को नई उड़ान
गुरुग्राम, देश के दूरदराज़ इलाकों से उभरती नवाचार की प्रतिभाओं को सशक्त बनाने के लिए सैमसंग ने भारत सरकार की पहल स्टार्टअप इंडिया के साथ एक सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो कार्यक्रम महत्वपूर्ण करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो की नवाचार आधारित पहल और स्टार्टअप इंडिया का देशव्यापी नेटवर्क इनक्यूबेशन, सदस्यता और नीति समर्थन शामिल होगा। यह संयुक्त प्रयास टियर-2 और टियर-3 शहरों से नवाचार की खोज कर उन्हें संसाधनों ,मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता तक पहुंच प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ें: सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
सैमसंग दक्षिण-पश्चिम एशिया के निगमित उपाध्यक्ष एसपी चून ने कहा कि नवाचार तभी फलता-फूलता है, जब युवा प्रतिभाओं को सही मंच और समर्थन मिले। स्टार्टअप इंडिया के साथ सैमसंग कि यह साझेदारी स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया मिशनों के अनुरूप होगा और देश के दूरस्थ कोनों तक नवाचार फैलाने की दिशा में बड़ा कदम है। डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में नवाचार की भूमिका बेहद अहम है। इस साझेदारी से न केवल युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरणा मिलेगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के विजन को भी मजबूती मिलेगी।
सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो भारत के युवाओं में समस्या समाधान, रचनात्मकता और सामाजिक प्रभाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही प्रमुख शैक्षिक पहल है। इसमें युवाओं को समुदाय की वास्तविक समस्याओं को पहचानकर तकनीक, डिज़ाइन थिंकिंग और उद्यमिता कौशल के ज़रिए समाधान बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में कार्यशाला, प्रोटोटाइप सहायता, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन और निवेशक को प्रस्तुति के अवसर दिए जाते हैं। इस साझेदारी के तहत स्टार्टअप भारत अपने इनक्यूबेशन नेटवर्क को उपलब्ध कराएगा, वहीं सैमसंग देशभर के छात्रों और युवाओं के साथ नवाचार चुनौतियों और जमीनी स्तर पर बातचीत के ज़रिए जुड़ाव बढ़ाएगा।
इस क्रार्यक्रम का प्रमुख बिंदु शीर्ष 4 विजेता टीमों को 1 करोड़ के अनुदान के रूप में होगा। शीर्ष 20 टीमों को 20 लाख और शीर्ष 40 को 8 लाख की राशि मिलेगी। इस साल, सैमसंग ने बिहार के समस्तीपुर, आंध्र प्रदेश के गुंटूर, जम्मू-कश्मीर के बारामुला और असम के कछार जैसे ज़िलों से उभरते नवाचारियों को टॉप 100 शॉर्टलिस्ट में शामिल कर सॉल्व फॉर टुमॉरो को हाइपरलोकल बना दिया है। यह साझेदारी न केवल मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसे राष्ट्रीय उद्देश्य को बढ़ावा देती है, बल्कि युवाओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का भी एक सशक्त माध्यम बन रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



