सैमसंग गैलेक्सी सीरीज जल्द लॉन्च, कीमत 79,999 से शुरू

स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर प्रीमियम सेगमेंट में हलचल तेज होने वाली है। टेक दिग्गज सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज गैलेक्सी एस 26 को लेकर सुर्खियों में है, जिसे कंपनी हाई-एंड फीचर्स और अपग्रेडेड परफॉर्मेंस के साथ पेश करने की तैयारी में है। नई सीरीज से यूजर्स को डिजाइन, कैमरा और प्रोसेसर के स्तर पर बड़े सुधारों की उम्मीद है।

कोरियन टेक कंपनी सैमसंग अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी एस 26 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस साल भी तीन नए मॉडल्स गैलेक्सी एस26, एस26 प्लस और एस 26 अल्ट्रा बाजार में उतार सकती है। फीचर्स, स्लिम डिजाइन और अल्ट्रा मॉडल में मिलने वाले पॉवरफुल स्नैपड्रैगन एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर है। तीनों फोन एनुअल इवेंट गैलेक्सी अनपैक्ड में पेश किए जाएंगे। फिलहाल, कंपनी ने लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी एस 26 की शुरूआती कीमत 79,999 रपये हो सकती है।

यह भी पढ़े: वीवो एक्स200टी : 100x जूम और दमदार बैटरी के साथ लॉन्च

Exit mobile version