सनातन धर्म महिला संगठन ने मनाया गणगौर उत्सव

Ad

हैदराबाद, सनातन धर्म महिला संगठन, शंकर बाजार, बेगम बाजार द्वारा गणगौर उत्सव सखियों के संग भव्यता से रंगारंग नृत्य, तंबोला के साथ बेगम बाजार स्थित सनातन धर्म सभा में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गौरा एवं ईसरजी को मंच पर स्थापित कर पूजा की गई।

तत्पश्चात महिलाओं-बालिकाओं द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। अवसर पर तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें पहला राउंड साड़ी एवं घाघरा तथा दूसरा राउंड चाँदी एवं सोना रखा गया। भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार प्राप्त हुए। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी अमृत कुमार जैन ने किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए उगादि की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार, जानदार और मजेदार है, जिसे सभी परिवार की तरह मिलकर मना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने संगठन को बधाई दी। अमृत कुमार जैन, मुख्य अतिथि समाजसेवी रेखा चांडक, विशेष अतिथि अल्का भंडारी, अन्नपूर्णा मंत्री का स्वागत अध्यक्ष अनुराधा जाजू, मंत्री निर्मला बजाज, कोषाध्यक्ष सुनीता नावंदर सहित अन्य ने किया। संगठन ने कार्यक्रम के प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल महिला समिति ने किया ‘मोहे रंग दे’ कार्यक्रम का आयोजन

अवसर पर मीना कासलीवाल, शकुंतला नावंदर, लीला बजाज, दुर्गा मूंदड़ा, सुशीला मूंदड़ा, आरती असावा, ललिता मालानी, श्रुति वैष्णव सहित अन्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनुराधा जाजू, मंत्री निर्मला बजाज, कोषाध्यक्ष सुनीता नावंदर, दमयंती जोशी, ज्योति अग्रवाल, मीना कासलीवाल, पद्मा झँवर, रिंकल गुप्ता, रेखा अटासनिया, सदस्य विजया बंग, हेमलता शर्मा, तनुजा शर्मा, अन्नपूर्णा राठी, दीपा व्यास, गंगा सोमाणी, शशि शर्मा, संतोष मूंदड़ा, विजया शर्मा, रमा गुर्जर सहित अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button