संगारेड्डी : चलती कार में लगी आग, यात्री सुरक्षित
संगारेड्डी, संगारेड्डी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
सदाशिवपेट के नंदीकंदी के पास कार तेज गति से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही थी, इसी दौरान अचानक इंजन से धुआँ निकलता दिखाई दिया। चालक ने तत्काल स्थिति को भाँपते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। कुछ ही क्षणों में धुआं तेज लपटों में बदल गया और आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
यह भी पढ़ें… मियाँपुर : निजी अस्पताल में चोरी का पर्दाफाश
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



