संगारेड्डी : महिला पर हमला कर सोने की चेन लूटने वाला रैपिडो चालक अरेस्ट

हैदराबाद, संगारेड्डी ज़िले में राह चलती महिला पर चाकू से हमला कर उसके गले से सोने की चेन लूटने वाले रैपिडो राइडर को गिरफ्तार कर लिया गया। संगारेड्डी के डीएसपी सत्तय्या गौड़ ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि मुनीपल्ली मंडल के ताटीपल्ली ग्राम निवासी एम. जगन (37) रैपिडो चालक के रूप में कार्य करते हुए इस्नापुर में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। उसे विलासितापूर्ण जीवन जीने की आदत थी, लेकिन उसे अपने शौक पूरे करने के लिए आय पर्याप्त नहीं हो रही थी। इसके अलावा उसने कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था।

कर्ज चुकाने और शौक पूरे करने के लिए उसने अपराध का रास्ता अपना लिया। वह राह चलती अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से सोने की चेन छीनने लगा था। उसने गत 22 दिसंबर को दोपहर के समय अकेली जा रही मामिड़ीपल्ली ग्राम निवासी 37 वर्षीय महिला का जगन ने उसका पीछा किया और उसके गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने चाकू से महिला के गले और पेट पर वार कर दिया।

यह भी पढ़ें… संगारेड्डी : ड्रेनेज साफ करते समय दो मजदूरों की मौत

इस हमले में महिला बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर गई। इसके बाद जगन सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर संगारेड्डी रूरल पुलिस ने तकनीकी रूप से छानबीन कर घटना के 24 घंटे के भीतर चेन स्नैचिंग की घटना को सुलझा लिया और आरोपी जगन को गिरफ्तार कर उसके पास से चार तोला सोने की चेन, मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button