संगारेड्डी : 574 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ़्तार

संगारेड्डी, सदाशिवपेट पुलिस और संगारेड्डी की एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 574 किलो गांजे के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पुलिस को विश्वस्त सूत्रों से राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर एक डीसीएम वाहन में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी होने की सूचना मिली। इसके बाद सदाशिवपेट पुलिस व संगारेड्डी एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की टीमों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक डीसीएम वाहन संदिग्ध अवस्था में नजर आया, जिसके आगे एक किआ कार चल रही थी।

पुलिस ने जब वाहनों को रुकने का संकेत किया, तो दोनों वाहनों के चालक भागने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने तुरंत पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों वाहनों को घेरकर रोक लिया। तलाशी के दौरान डीसीएम वाहन से 574 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें… जलाल बाबानगर में चोरों ने लाखों की नकदी व आभूषण चुराए

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र के रहने वाले तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे डीसीएम वाहन और किआ कार को भी जब्त कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button