संगारेड्डी : विचाराधीन कैदी की हार्ट अटैक से मौत

संगारेड्डी, संगारेड्डी पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए विचाराधीन कैदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वटपल्ली के विट्ठल (61) को करीब एक माह पहले अवैध रूप से रिवॉल्वर रखने और अपने दामाद को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बताया गया है कि न्यायिक हिरासत में रहते हुए विट्ठल ने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद पुलिस उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गई, जहाँ उपचार के दौरान कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात बताया है। संगारेड्डी ग्रामीण पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : अपने ही घर से आभूषण चुराने वाला पकड़ा गया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button