संगारेड्डी : महिला को पति ने मौत के घाट उतारा
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र संगारेड्डी जिले में सनकी पति ने प्रेमी से साथ भागने वाली महिला को पुलिस की मदद से ट्रेस किया और मौका मिलते ही मौत के घाट उतार दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगारेड्डी में रहने वाली कविता (29) गत 27 मार्च को अपने प्रेमी पवन के साथ फरार हो गई थी। कविता और पवन की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों 27 मार्च को घर से भाग गए। इसके बाद कविता के पति सिद्धा रेड्डी ने पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने पवन के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया और दोनों को महबूबनगर जिले के जडचर्ला इलाके में ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस की टीम दोनों को पकड़ने ही वाली थी कि पवन मौके से फरार हो गया। इसके बाद कविता को कार में बैठाकर जहीराबाद वापस लाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 30 माओवादियों का आत्मसमर्पण
बताया गया कि कार में आगे की सीट पर पुलिसकर्मी बैठा था, जबकि पीछे की सीट पर कविता, उसका पति और एक रिश्तेदार मौजूद थे। सदाशिवपेट मंडल के नंदीकंदी इलाके के पास पहुंचते ही सिद्धा रेड्डी ने अचानक चाकू निकालकर कविता के गले पर हमला कर दिया। हमले की गंभीरता इतनी थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद कार में मौजूद पुलिसकर्मी ने आरोपी को काबू कर लिया और हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



