सन् 2026 की संक्रांति तिथियाँ
विक्रम पंचांग के अनुसार संक्रांति तिथि हर महीने पड़ती है। ये वो तिथि होती है, जिसमें सूर्यदेव राशि-परिवर्तन करते हैं। सालभर में 12 संक्रांति तिथि पड़ती है। हर संक्रांति तिथि खास मानी जाती है। हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि का बहुत ही खास महत्व है। संक्रांति पर के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है। ग्रह गोचर की लिहाज से भी इस तिथि का खास महत्व होता है। इस तिथि में सुबह स्नान करके सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि संक्रांति के दिन सूर्य की पूजा करने से साधक पर सूर्यदेव की कृपा सदा बनी रहती है। यहाँ अंग्रेजी कैलंडर के सन् 2026 के आधार पर विक्रम पंचांग की संक्रांति तिथि की सूची दी जा रही है।
संक्रांति तिथियां 2026
14 जनवरी- मकर संक्रांति
13 फरवरी- कुंभ संक्रांति
15 मार्च- मीन संक्रांति
14 अप्रैल- मेष संक्रांति
15 मई- वृषभ संक्रांति
15 जून मिथुन संक्रांति
16 जुलाई- कर्क संक्रांति
17 अगस्त- सिंह संक्रांति
17 सितंबर कन्या संक्रांति
17 अक्तूबर- तुला संक्रांति
16 नवंबर- वृश्चिक संक्रांति
16 दिसंबर- धनु संक्रांति
महत्व
सनातन धर्म में संक्रांति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये तिथि त्रतु-परिवर्तन के लिहाज से भी खास मानी जाती है। इस तिथि में तिल व गुड़ आदि का दान करते हैं। पवित्र जल में स्नान, सूर्यदेव की पूजा तथा पितृ-तर्पण करने का विधान है। सालभर की बारह संक्रांतियों में कुछ संक्रांति तिथियाँ विशेष मानी जाती हैं, जैसे- मकर, मेष, मिथुन, मीन, धनु, कर्क।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



