सन्मति प्राज्ञ वॉरियर्स ने जीता पीपीएल-3 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का खिताब

हैदराबाद, प्राज्ञ प्रीमियर लीग सीजन-3 (पीपीएल-3) क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सन्मति प्राज्ञ वॉरियर्स बनाम प्राज्ञ प्रियदर्शन एकादश के बीच शमशाबाद स्थित रीत क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अंतिम मैच में सन्मति प्राज्ञ वारियर्स ने जीत दर्ज कर पीपीएस-3 का खिताब अपने नाम किया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में टूर्नामेंट के संयोजक यशवंत मुणोत, सुनील गोलेच्छा और अंकुश सुराणा ने बताया कि टूर्नामेंट श्री प्राज्ञ जैन युवा संघ, हैदराबाद के बैनर तले श्री प्राज्ञ जैन संघ, हैदराबाद के संरक्षण में राष्ट्रीय युवा कार्याध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैचों के तहत पहला मैच नमो प्राज्ञ योद्धा और प्राज्ञ प्रियदर्शन एकादश के बीच खेला गया, जिसमें प्राज्ञ प्रियदर्शन एकादश ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह सुनिश्चित की।

दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरु पन्ना स्टार्स और सन्मति प्राज्ञ वॉरियर्स के बीच खेला गया, सन्मति प्राज्ञ वारियर्स ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह सुनिश्चित की। फाइनल मैच सन्मति प्राज्ञ वॉरियर्स और प्राज्ञ प्रियदर्शन एकादश के बीच खेला गया, जिसमें सन्मति प्राज्ञ वारियर्स जीत हासिल कर पीपीएल 3 की विजेता बनी।

समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महावीर अस्पताल के चेयरमैन महेंद्र रांका, श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष उमेश बागरेचा, महामंत्री विमल मुथा, मंत्री एवं महावीर जन्म कल्याणक के प्रधान संयोजक सुनील कावड़िया, अमित मुणोत, महावीर तातेड़ और उमेश नाहर का सम्मान संघ द्वारा किया गया।

श्री प्राज्ञ जैन संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य समारोह में शामिल

अवसर पर श्री प्राज्ञ जैन संघ के अध्यक्ष महावीर श्रीश्रीमाल, कार्याध्यक्ष नवल किशोर बाफना, उपाध्यक्ष विजेश कोचेटा, महामंत्री अनिल कावड़िया, मंत्री पुखराज तातेड़, कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, सह कोषाध्यक्ष अकुंश सुराणा, प्रचार-प्रसार मंत्री सुभाष नाहर, भोजन प्रभारी राकेश सिंघवी, श्री प्राज्ञ जैन युवा संघ के चेयरमैन सुनील पोकरना, अध्यक्ष यशवंत मुणोत, मंत्री दीपक मंडिया, उपाध्यक्ष सौरभरूनवाल, उपाध्यक्ष मनीष पोकरना, कोषाध्यक्ष वैभव सेठी, खोल संयोजक सुनील गोलेच्छा, रौनक बाफना, श्री प्राज्ञ महिला मंडल चेयरपर्सन सुशीला सुराणा, अध्यक्ष पिस्ता गोलेच्छा, उपाध्यक्ष नीलम सेठी, महामंत्री अर्चना पोकरना, मंत्री विनीता सुराणा, प्रचार प्रसार मंत्री नेहा तातेड़, मीनाक्षी गोलेच्छा, प्रीति मुणोत व समस्त प्राज्ञ परिवार की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button