संस्कार धारा ने गणगौर उत्सव के आयोजन को लेकर की चर्चा

हैदराबाद, संस्कार धारा (एक विचार) द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन आगामी 18 मार्च को किया जाएगा। इस संबंध में संस्थापिका कलावती जाजू के नेतृत्व में सुल्तान बाजार स्थित श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी से विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।

अध्यक्ष श्यामा नावंदर व मंत्री अंजना अटल ने बताया कि गणगौर उत्सव सुल्तान बाजार स्थित श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर प्रांगण में ईसर-गौर की फूलों की होली के रूप में आयोजित किया जायेगा। अवसर पर गणगौर के गीतों की अन्ताक्षरी, एक मिनट गेम्स का आयोजन होगा। घर में बिजनेस करने वाली महिलाएँ कार्यक्रम में स्टाल लगा सकती हैं। कार्यक्रम का समय मध्याह्न 1 बजे से रहेगा, जिसमें प्रवेश व गेम्स में भाग लेना नि:शुल्क रहेगा। इसके अलावा अल्पाहार, ठंडाई, चाय की व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें… श्री शांतिनाथ जिनेश्वरधाम ध्वजारोहण महोत्सव में दिखा भक्तों का उत्साह

गणगौर सूरज जी का सामूहिक उद्यापन 21 मार्च को सुल्तान बजार स्थित श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर प्रांगण में मध्याह्न 12:30 बजे रहेगा। संस्कार धारा द्वारा एक जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए कन्यादान का सामान 19 फरवरी को सुल्तान बजार स्थित श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर में मध्याह्न 3 बजे प्रदान किया जाएगा। संस्कार धारा के सभी पदाधिकारी, सदस्य समय पर पधारें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button