अमृतधाम आश्रम में अमावस्या पर सत्संग और गौसेवा 21 सितंबर को

हैदराबाद, विश्व जागृति मिशन, हैदराबाद मंडल द्वारा नारसिंगी मंचीरेवुला स्थित अमृतधाम आश्रम में पितृपक्ष अमावस पर आश्रम के विशाल प्रांगण में गुरुदेव सुधांशुजी महाराज के साप्ताहिक वीडिओ सत्संग और गौमाता की सेवा कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 21 सितंबर को सुबह 11.31 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।

विश्व जागृति मिशन हैदराबाद मंडल के मीडिया प्रभारी राजकुमार दायमा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्ताशय की जानकारी दी। मिशन के राष्ट्रीय प्रधान प्रेम सिंह राठौड़ ने बताया कि सत्संग और गौसेवा का अवसर धार्मिक और आध्यात्मिक पहल है। यह संयोजन पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने, जीवन में सुख-समृद्धि लाने, ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम करने और सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को संरक्षित करने का तरीका माना जाता है।

यह भी पढ़ें… अच्छे विचार ही बदलते हैं स्थिति : विनयश्रीजी

प्रेम सिंह राठौड़ ने कहा गौ सेवा से यश-कीर्ति-सौभाग्य के द्वार खुलते हैं। अवसर पर सत्संग के पश्चात भंडारे-महाप्रसाद का आयोजन मिशन द्वारा किया जाएगा। मिशन के महामंत्री अशोक कुमार अग्रवाल और शंकरलाल अग्रवाल ने सभी से सत्संग का लाभ उठाने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button