एसबीआई ने चलाया साइबर धोखाधड़ी जागरूकता अभियान

हैदराबाद, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा धोखाधड़ी जागरूकता अभियान चलाया गया, जो भारत के सबसे बड़े बैंक द्वारा अपनी तरह की सबसे बड़ी पहलों में से एक है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह अभियान 40 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें पार्क, मेट्रो स्टेशन, इनडोर स्टेडियम, सुपर मार्पेट, पंचायत कार्यालय, स्कूल शामिल हैं। अभियान में पेंशनभोगी संघ के साथ सभी वर्गों के नागरिकों ने हिस्सा लिया।

1,000 से अधिक एसबीआई कर्मचारियों ने साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे और व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी की सुरक्षा के महत्व के बारे में जनता को शिक्षित करने के इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। जागरूकता सत्रों में कई आकर्षक और जानकारीपूर्ण गतिविधियाँ शामिल थीं, जिनमें जनता का ध्यान आकर्षित करने और महत्वपूर्ण संदेशों को प्रभावी ढंग से संप्रेषित करने के लिए बड़ी क्रीन पर शैक्षिक ऑडियो और वीडियो सामग्री का प्रदर्शन शामिल था।

साइबर सुरक्षा के सुझावों और अनुभवों की साझा चर्चा

डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए आसानी से समझ में आने वाले सुझाव और अनुस्मारक प्रदान करने के लिए जानकारीपूर्ण पर्चे वितरित किए गए। लाइव प्रदर्शनों में आम धोखाधड़ी तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को संदिग्ध व्यवहार को पहचानने और उस पर कार्रवाई करने में मदद मिली। इसके अतिरिक्त, लोगों को धोखाधड़ी का शिकार होने से बचने के लिए ज्ञान और उपकरणों से लैस करने हेतु व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया।

यह भी पढ़ें… एसबीआई ने जीएचएमसी को दान किये 10 वाहन

उपस्थित लोगों ने धोखाधड़ी वाले संदेशों और कॉल प्राप्त करने के व्यक्तिगत अनुभव खुलकर साझा किए, जिससे सत्र प्रासंगिक और जानकारीपूर्ण बन गए। अभियान का नेतृत्व महाप्रबंधक सतीश कुमार और उप महाप्रबंधक बिपिन के. सिंह के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और शाखा प्रबंधक ने किया। नेतृत्व टीम ने जनता के साथ बातचीत में प्रचलित धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में बताते हुए ग्राहकों को साइबर खतरों से खुद को बचाने में मदद करने के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button