एसबीआई ने किया साइबर धोखाधड़ी जागरूकता बैठक का आयोजन

हैदराबाद, तेलंगाना के नागरिकों में साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता पैदा करने के एक भाग के रूप में भारतीय स्टेट बैंक, हैदराबाद मंडल राज्य में शैक्षणिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, कार्यालयों, मॉल, मेट्रो स्टेशनों, पार्कों जैसे स्थानों पर विभिन्न डिजिटल धोखाधड़ी जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित कर रहा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसी क्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक के सहयोग से एसबीआई ने विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों के लक्षित समूह के साथ साइबर धोखाधड़ी जागरूकता पर टाउन हॉल बैठक आयोजित की।

इसमें वीरनारी चकाली इल्मा महिला विश्वविद्यालय (वीसीआईडब्ल्यूयू), सन इंटरनेशनल कॉलेज, पीडीएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गुलाम अहमद कॉलेज ऑफ एजुकेशन व अन्य के लगभग 450 छात्रों ने भाग लिया। एसबीआई के महाप्रबंधक रवि कुमार वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक आरबीआई एवं लोकपाल, आंध्रा प्रदेश एवं तेलंगाना डॉ. एस. सुबैया, उप महाप्रबंधक आरबीआई एवं उप लोकपाल, आंध्रा प्रदेश एवं तेलंगाना पी. कल्याण चक्रवर्ती, वीसीआईडब्ल्यूयू की प्राचार्या डॉ. लोका पावनी, एसबीआई के उप महाप्रबंधक बिपिन कुमार सिंह और एसबीआई के उप महाप्रबंधक नवनीत कुमार ने बैठक में भाग लिया।

यह भी पढ़ें… साइबराबाद पुलिस-एचडीएफसी ने दिवंगत होमगार्ड परिवार को 35 लाख सहायता दी

साइबर सुरक्षा जागरूकता पर एसबीआई की प्रस्तुति

एसबीआई ने विभिन्न प्रकार की साइबर धोखाधड़ी पर विस्तफत प्रस्तुति देते हुए छात्रों को सावधान, सतर्क रहने और अपने समूह में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को समझाया गया कि जागरूकता ही सबसे अच्छा बचाव है। उन्हें यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई कि बैठक में क्या करें और क्या न करें पर जो चर्चा की गई, उनका अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

साथ ही 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर और www.cybercrime.gov.in के महत्व के बारे में बताया गया। आरबीआई ने एकीकृत आरबीआई लोकपाल योजना 2021 प्रस्तुत कर शिकायत निवारण के लिए उपलब्ध विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया। प्रस्तुति के बाद अधिकारियों ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। बैठक का समापन एसबीआई के उप महाप्रबंधक बिपिन कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button