मुजफ्फरनगर में स्कूल वैन में आग लगने से बच्चों समेत छह लोग झुलसे

मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन में आग लगने से पांच बच्चे और चालक गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब आशीष इंग्लिश एकेडमी की वैन करीब 10 बच्चों को लेकर जा रही थी।

यह भी पढ़े : ओडिशा: पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का दूसरा चरण शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि पांच बच्चों और चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button