सूचना और प्रसारण सचिव ने किया आईआईसीटी का दौरा

Ad

हैदराबाद, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने मुंबई के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम परिसर में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) का दौरा कर संस्थान की विकास यात्रा और विस्तार योजनाओं की समीक्षा की।
जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, जाजू की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सभी बोर्ड सदस्यों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जाजू ने संस्थान की नेतफत्व टीम के साथ रणनीतिक रूपरेखा पर विस्तफत चर्चा की।

चर्चा का मुख्य केंद्र आईआईसीटी के शैक्षणिक कार्यक्रमों और बुनियादी ढांचे को रचनात्मक और डिजिटल अर्थव्यवस्था की बढ़ती माँगों के अनुरूप विकसित करना था। उन्होंने उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रही पहलों की समीक्षा की। जाजू ने कहा कि बुनियादी ढाँचा तैयार है, लगभग 150 विद्यार्थियों ने आईआईसीटी में अध्ययन कार्यक्रम शुरू किए हैं।

जुलाई तक 400 विद्यार्थियों को आईआईसीटी में शामिल करने का लक्ष्य

हमारा लक्ष्य जुलाई तक 400 विद्यार्थियों को शामिल करना है। इसके अलावा 20 स्टार्टअप भौतिक रूप से और कई अन्य वर्चुअल रूप से स्थापित करना लक्ष्य है। संस्थान उत्पादन और पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य के लिए उच्च गुणवत्ता वाला बुनियादी ढाँचा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आईआईसीटी में 11 स्टार्टअप को इनक्यूबेट किया जा रहा है। जाजू ने कहा कि शीघ्र ही फिल्म सिटी, गोरेगांव में एक बड़ा परिसर विकसित किया जाएगा, जहाँ कक्षाएँ 2028 में शुरू होने की संभावना है।

सूचना और प्रसारण सचिव ने बैठक में हुई चर्चाओं का जिक्र करते हुए बताया कि केंद्रीय बजट में घोषित विजुअल गेमिंग, वीएफएक्स और कंटेंट क्रिएशन प्रयोगशाला के संबंध में उद्योग जगत के साथ बातचीत हुई। जाजू ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य रचनात्मक अर्थव्यवस्था को और मजबूत करना था। पिछले वर्ष वेव्स शिखर सम्मेलन में ऑरेंज इकोनॉमी पहल के अंतर्गत 20 लाख लोगों को कंटेंट क्रिएशन और रचनात्मक क्षेत्रों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

यह भी पढ़ें… सीएसआईआर-एनजीआरआई का एसआरआई के साथ करार

इसका एक प्रमुख आकर्षण देशभर के 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 महाविद्यालयों में कंटेंट क्रिएटर्स प्रयोगशाला स्थापित करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करना था। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना, मीडिया साक्षरता को बढ़ाना और विद्यार्थियों को रचनाकार अर्थव्यवस्था में उभरते अवसरों के अनुरूप कंटेंट निर्माण कौशल प्रदान करना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button