गुरुग्राम में धारा 163 उल्लंघन पर पुलिस ने मजदूरों पर किया लाठीचार्ज

गुरुग्राम, आईएमटी मानेसर में बीएनएसएस की धारा 163 लागू होने के बाद, पुलिस ने बृहस्पतिवार को परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर बुधवार को छह से अधिक कंपनियों के कर्मचारियों ने हड़ताल की, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। एक अधिकारी ने बताया कि बीएनएसएस की धारा 163 के तहत पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध था, इसके बावजूद, कुछ जगहों पर छोटे-छोटे समूह बनते देखे गए। कर्मचारियों के हटने से इनकार करने पर झड़प शुरू हो गई।

यह भी पढे़: विहिप ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा और उनके फोन छीनने की कोशिश की गई। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को हटाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया गया, जिससे भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल उनके अधिकारों की लड़ाई है और पुलिस को प्रबंधन का पक्ष नहीं लेना चाहिए। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button