सिकंदराबाद क्लब ने एसएसबीए दी मात
हैदराबाद, सिकंदराबाद क्लब की टीम ने एसएसबीए तारनाका की टीम को 52-29 से हैदराबाद जिला वार्षिक बास्केट बॉल लीग चैम्पियनशिप के एक मैच में हराया। यहाँ सिकंदराबाद स्थित वाईएमसीए बास्केट बॉल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के एक लीग मैच में सिकंदराबाद क्लब ने 23 अंकों के अंतर से एसएसडीए को हराया। हालाँकि मैच के शुरुआत में दोनों ही टीमें बराबर पर चल रहीं थीं, लेकिन सिकंदराबाद क्लब की टीम ने हॉफ टाइम तक 26-21 से बढ़त बना ली। इसके पश्चात सिकंदराबाद टीम ने उम्दा तालमेल के साथ खेलते हुए लगातार अंक बटोरे।
यह भी पढ़ें… कागज पर जीएसटी कम करने की माँग
सिकंदराबाद की ओर से जैन ने 16, अदनान ने 11, दमान ने 6 अंक अर्जित किए। विपक्षी टीम की ओर से कार्तिकेया ने सर्वाधिक 14 अंक बनाए। अन्य मैचों में लिटिल फ्लॉवर ओल्ड ब्वाइज की टीम ने रहीमपुरा टीम को 43-37 से, ममता मेडिकल कॉलेज ने ऑल स्टॉफ केवीबीआर टीम को 34-24 से, टाइटन्स ने आल्फा बास्केट बॉल टीम को 48-31 से हराया।(सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



