दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल ने मनाया 70वाँ रेलवे सप्ताह
हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद डिवीजन द्वारा रेल कलारंग में अपना 70वाँ रेलवे सप्ताह मनाया गया। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्र के प्रति दशकों की समर्पित और सराहनीय सेवा के प्रतीक इस कार्यक्रम में सिकंदराबाद डिवीजन के संभागीय रेलवे प्रबंधक डॉ. आर. गोपालकृष्णन, एससीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ डिवीजन अध्यक्ष संध्या गोपालकृष्णन, एडीआरएम-ओ ए. संजीव राव, एडीआरएम-आई के. मुथ्याला नायुडू तथा सिकंदराबाद डिवीजन के अन्य शाखा अधिकारियों के साथ-साथ ट्रेड यूनियन सदस्य उपस्थित थे। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जी. आर. सुधीर कुमार ने सभी का स्वागत किया।



अवसर पर डॉ. आर. गोपालकृष्णन ने सिकंदराबाद मंडल के 52 उत्कृष्ट कर्मचारियों को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन, सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, परिचालन उत्कृष्टता और समर्पित ग्राहक सेवा के लिए सम्मानित किया। जानकारी देते हुए बताया गया कि डिवीजन के गौरव को बढ़ाते हुए सिकंदराबाद डिवीजन ने जोनल स्तर पर आठ शील्ड (विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार) हासिल की हैं। यह पुरस्कार डिवीजन की लगातार उपलब्धियों तथा उच्च प्रदर्शन मानकों को दर्शाते हैं।
यह भी पढ़ें… केसीआर के जन्मदिन पर काटा गया 72 किलो का केक
डॉ. आर. गोपालकृष्णन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समय की पाबंदी, अवसंरचना विकास, माल ढुलाई और यात्री सुविधाओं में सुधार के क्षेत्र में विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान नवाचारपूर्ण, दक्ष सुरक्षित, विश्वसनीय तथा ग्राहक-केंद्रित रेल सेवाएं प्रदान करने के प्रति विभाग की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



