प्राज्ञ प्रीमियर लीग सीजन-3 के सेमीफाइनल व फाइनल मैच 22 फरवरी को
हैदराबाद, प्राज्ञ प्रीमियर लीग सीजन-3 (पीपीएल-3) क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे चरण के मैच शमशाबाद स्थित रीत क्रिकेट क्लब में आयोजित किये गए। इसमें गुरु पन्ना स्टार्स एवं सन्मति प्राज्ञ वारियर्स की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल व फाइनल मैच रविवार, 22 फरवरी को खेले जाएँगे।
टूर्नामेंट श्री प्राज्ञ जैन युवा संघ, हैदराबाद के बैनर तले व श्री प्राज्ञ जैन संघ, हैदराबाद के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के संयोजक यशवंत मुणोत, सुनील गोलेच्छा और अंकुश सुराणा ने बताया कि प्रतियोगिता के नॉकआउट मैच 22 फरवरी को रीत क्रिकेट क्लब, शमशाबाद में खेले जाएँगे। 22 फरवरी को दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। अवसर पर बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था रहेगी।
यह भी पढ़ें… भाजपा के सिद्धांतों से मेल खाता है संत सेवालाल का जीवन : रामचंदर राव
पहला मैच गुरु पन्ना स्टार्स और प्राज्ञ वारियर्स के बीच में हुआ। आखिरी गेंद पर गुरु पन्ना स्टार्स ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। दूसरा मैच सन्मति प्राज्ञ वारियर्स और प्राज्ञ लॉयंस के बीच हुआ। सन्मति प्राज्ञ वारियर्स ने सूझबूझ के साथ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। अवसर पर प्रेमचंद गोलेच्छा, राकेश सिंघवी, राजेश चौधरी, मुकेश चौधरी तथा अन्य अतिथि उपस्थित थे। मैच के दौरान चाय, नाश्ते और खाने की व्यवस्था की गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



