सेनजी महाराज का जन्मोत्सव जागरण कल
हैदराबाद, राजस्थानी मारु सेन समाज हैदराबाद-सिकंदराबाद तेलंगाना के तत्वावधान में श्री सेनजी महाराज के 726 वें जन्मोत्सव पर भव्य जागरण 13 अप्रैल को रात्रि 9.30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें भजन गायक विशाल श्रीमाली, रमेश प्रजापति एंड पार्टी भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। जन्मोत्सव 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से पूजा-अर्चना कर मोक्ष बैंक्वेट, रानीगंज में आयोजित किया जाएगा।
परबत सोलंकी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में महामंत्री मुरलीधर सुरग ने बताया कि हर वर्ष की भांति श्री सेनजी महाराज की 726 वीं जन्म जयंती के अवसर पर जागरण भव्य रूप से 13 अप्रैल को रात्रि 9.30 बजे से आयोजित होगा। 14 अप्रैल को प्रातः वेला में संत श्री शिरोमणि सेनजी महाराज की तस्वीर पर मल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। राजस्थानी मारु सेन समाज हैदराबाद-सिकंदराबाद तेलंगाना के पदाधिकारी, सदस्यगण व समाज बन्धु कुलदेवता सेनजी महाराज के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित करेंगे। पधारे अतिथियों व कार्यक्रम के लाभार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
सभी के लिए प्रातः 11 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजस्थानी मारु सेन समाज के अध्यक्ष पारसमल सोलंकी, उपाध्यक्ष गणपत भाटी, महामंत्री मुरलीधर सुरग, उप-महामंत्री नेमीचन्द गोयल, सहमंत्री भूपेश चौहान, राजेश निर्वाण, कोषाध्यक्ष रवि भाटी, सहकोषाध्यक्ष नरेन्द्र परिहार, संगठन मंत्री प्रकाश सुरग, सांस्कृतिक मंत्री विनय सोलंकी, सलाहकार गोपाल चौहान, एरिया प्रधान पंकज गेहलोत, तेजकरण भाटी, जितेन्द्र परिहार, भरत चौहान एवं समाज बन्धु सपरिवार उपस्थित रहेंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



