सेवा परमो धर्म संस्था ने गांधी अस्पताल में भेंट किए चार कूलर
हैदराबाद, सेवा परमो धर्म संस्था द्वारा गांधी अस्पताल के डिलीवरी वार्ड (प्रसूति कक्ष) में 4 नए कूलर भेंट किए गए। वर्तमान में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए संस्था के सदस्यों ने यह विशेष कदम उठाया। कार्यक्रम के दौरान कूलरों को वार्ड में स्थापित किया गया, जिससे भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों को राहत का अनुभव हुआ।
अस्पताल प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि डिलीवरी वार्ड में कूलरों की अत्यंत आवश्यकता थी। इस सहयोग से नवजात शिशुओं को गर्मी से सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने संस्था की संवेदनशीलता और तत्परता की प्रशंसा की। संस्था की सदस्य शीतल पवार ने सभी सहयोगियों एवं अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अवसर पर संस्था के सदस्य एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद थे।
यह भी पढ़ें… तेयुप ने किया आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण का आयोजन
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



