शाहरुख़ खान या शाकिब खान? हानिया आमिर की पसंद ने चौंकाया फैंस को

इस्लामाबाद, पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर, जो बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बड़ी प्रशंसक मानी जाती हैं, हाल ही में ढाका दौरे के दौरान सुर्खियों में आ गईं। शनिवार शाम आयोजित एक स्टार-स्टडेड इवेंट में हानिया को आयोजकों ने एक दिलचस्प सवाल पूछ लिया शाहरुख खान और बांग्लादेशी सुपरस्टार शाकिब खान में से किसे चुनेंगी?

जहाँ दर्शकों को उम्मीद थी कि हानिया का जवाब शाहरुख खान होंगे, वहीं उन्होंने सबको चौंकाते हुए शाकिब खान का नाम लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और Instagram पर खूब शेयर किया गया।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ

हानिया के इस बयान के बाद ऑनलाइन मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलीं। कुछ यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, “शाहरुख खान से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला ना पोज़ करके” और “अब बॉलीवुड में परमानेंट बैन।” वहीं, कुछ ने उनके बचाव में कहा कि यह फैसला केवल स्थानीय दर्शकों को खुश करने के लिए था। एक यूज़र ने लिखा, “वह सिर्फ बांग्लादेशियों को खुश करना चाहती थीं, वह बहुत प्यारी इंसान हैं।” एक अन्य नेटिजन ने बताया कि मीडिया पेजों ने उनका पूरा बयान एडिट करके विवाद खड़ा किया। वायरल वीडियो के एक हिस्से में हानिया ने साफ कहा था कि वह शाकिब खान को इसलिए चुनेंगी क्योंकि बांग्लादेशी दर्शक अपने देश के अभिनेता को ज्यादा पसंद करेंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर फैल रहे क्लिप में यह हिस्सा काट दिया गया था। वर्कफ़्रंट की बात करें तो हानिया आमिर आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ भारतीय पंजाबी फिल्म सरदारजी 3 में नजर आई थीं। हालांकि, इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था और यह सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो पाई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button