शाहीन अफरीदी, सिकंदर रजा ने होटल का सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा

लाहौर, पाकिस्तान सुपर लीग की लाहौर कलंदर्स टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी और विदेशी खिलाड़ी सिकंदर रजा को उनके होटल का टीम सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का दोषी पाया गया है । मोहम्मद फैसल (लाहौर डीआईजी ,आपरेशंस) ने पीएसएल के सीईओ को बताया कि शहर के पांच सितारा होटल में जहां आठ टीमें ठहरी हैं, सुरक्षा प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन हुआ है ।

यह भी पढ़े : पंत की खुली सोच से टीम में सकारात्मक माहौल : मिचेल मार्श

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व चेतावनी और मनाही के बावजूद शाहीन और सिकंदर ने रजा के आठवें माले स्थित कमरे में रात डेढ बजे तक चार मेहमानों की मेजबानी की । लाहौर कलंदर्स के मीडिया अधिकारी ने रजा के कमरे में 10 . 35 तक और फिर रात 11 बजे तक मेहमानों के रहने की अनुमति मांगी थी लेकिन दोनों खारिज कर दी गई थी । इसके बाद टीम के मालिक ने पीएसएल सीईओ सलमान नसीर से यही अनुरोध किया था जो सुरक्षा कारणों से खारिज कर दिया गया था । इसके बावजूद चार मेहमान रजा के कमरे में गए और रात डेढ बजे तक रूके । (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button