शाहिद और कृति सेनन की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल
इस समय साउथ और बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में प्रोडक्शन फेज में हैं। जबकि, कुछ फिल्मों की प्लानिंग चल रही है, जिसमें से कुछ सीक्वल हैं। आज बात करते हैं शाहिद कपूर और कृति सेनन की अगली फिल्म की। 19 जून को दोनों की कॉकटेल 2 रिलीज होने वाली है। जिसमें दोनों ऐक्टर्स के साथ रश्मिका मंदाना भी काम कर रही हैं। वैसे तो फिल्म की एक झलक पहले ही थिएटर्स में दिखा दी गई है।
वहीं, फिल्म का पहला गाना 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। लेकिन इसी बीच फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया भी चर्चा में आ गई है। जी हां, इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है जिसके पहले पार्ट को लोगों का गजब रिस्पॉन्स मिला था।
दरअसल, शाहिद की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया साल 2024 में रिलीज हुई थी। जो कि एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। अमित जोशी और आराधना शाह ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।
सीक्वल में फिर दिखेगी शाहिद-कृति की जोड़ी, जाह्नवी की एंट्री संभव
वहीं, मैडॉक फिल्म्स वालों ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था। फिल्म में कृति सेनन रोबोट बनी दिखी थीं। 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 133.64 करोड़ का कारोबार किया था। हाल ही में सूत्रों से पता चला कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के सीक्वल में शाहिद कपूर और कृति सेनन अपने पुराने किरदारों में ही दिखेंगे।
जबकि जाह्नवी कपूर के भी फिल्म में एंट्री की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि वो फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली हैं। कहा जा रहा है कि कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां वो पिछली बार खत्म हुई थी। हालांकि, कहानी से जुड़ी जानकारियों को अभी मेकर्स ने छिपाकर ही रखा हुआ है पर यह क्लियर है कि दूसरी किस्त में कहानी के कॉन्सेप्ट को बड़े लेवल पर आगे बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़े : भूत बंगला के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार
फिलहाल पिप्टिंग का काम चल रहा है। उम्मीद तो यह भी है कि अगस्त तक पिप्ट पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। फिल्म के मेकर्स 2027 के पहले हाफ में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। जिसके बाद ही स्टूडियो अपनी आगे की टाइम लाइन और प्रायोरिटी के हिसाब से चीजें करेंगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



